दिनेश यादव की नयी भोजपुरी फिल्म शिवरक्षक
-

KaranPanday-DineshYadav-NisarKhan
भोजपुरी फिल्मो में जाने माने निर्देशक दिनेश यादव और निर्माता रमाशंकर प्रजापति भोजपुरी दर्शको के बीच लाने वाले हैं अपनी नयी फिल्म शिवरक्षक. इस फिल्म में निसार खान और रानी चटर्जी की मुख्य भूमिका होगी और साथ में होंगे सुपर स्टार खलनायक संजय पांडे.

शू्टिंग के लिये पूरी यूनिट उत्तर प्रदेश रवाना हो रही है. इसके सभी गाने रिकार्ड कर लिये गये हैं. जिसमें आपको आलोक कुमार, सीमा सिंह, इंदू सोनाली और खुशबू जैन के साथ साथ कई नामी गिरामी गायक गायिकाओं की आवज सुनायी देगी.

डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का आयटम नंबर इस फिल्म का प्लस प्वाईंट है.

वैसे आपको बतादें कि निर्देशक दिनेश यादव और अभिनेत्री रानी चटर्जी जब भी एक साथ किसी फिल्म में आते हैं तो दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है. सुपर हिट फिल्मों – प्रेम दिवानी और धड़के तोहरे नावे करेजवा – में दिनेश यादव और रानी चटर्जी ने दर्शको का दिल जीत लिया था.

एक बार फिर दिनेश यादव और रानी चटर्जी एक साथ काम कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म शिवरक्षक में. इस फिल्म में अभिनेता निसार खान को लांच किया जा रहा है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts