बिहार में १४ अगस्त को आरहे हैं विधायक जी
-

vidhayakji
मुंबई में सफलता का डंका बजा चुकी भोजपुरी फिल्म विधायक जी अब १४ अगस्त से बिहार के सिनेमाघरो में प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म का प्रदर्शन बिहार के १०० सेंटरो में एक साथ किया जायेगा. देश में आजादी के बाद के हालात और भ्रष्ट सिस्टम और सत्ता की दबंगई पर बनी भोजपुरी फिल्म विधायक जी इंद्रा फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री ,शोभा फिल्म्स और संदीप तिवारी फिल्म्स के तत्वावधान में बनी है. इस फिल्म का निर्माण संजय सिंह राजपूत , भुपेन्द्र विजय सिंह ने निर्माता बबलू गुप्ता और संदीप तिवारी के साथ मिलकर किया है. जबकि सहयोगी निर्माता हैं सतीश सिंह . फिल्म विधायक जी को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक शम्मी तिवारी ने. इस खुबसुरत फिल्म विधायक जी की कहानी असलम शेख ने लिखी है जबकि पटकथा और संवाद है नन्हे पांडे का. इस फिल्म का कर्णप्रिय संगीत दिया है धनन्जय मिश्रा और ओम झा ने . गीतकार हैं विनय विहारी और आजाद सिंह . नृत्य निर्देशक हैं रिक्की गुप्ता, अंथोनी, मारधाड़ निर्देशक हैं शहाबुद्दीन,कैमरामैन अजय नारकर, कला राजेश पांडे तथा लाईन प्रोड्यूसर हैं रवि सिंह राजपूत. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार राकेश मिश्रा के साथ साथ फिल्म में अनामिका पांडे,प्रिया शर्मा, रंजीत सिंह, सोनिया मिश्रा, मनोज माहेश्वर, बबलू गुप्ता, रानू पांडे, उल्हास कुंदर, डांसिंग क्वीन सीमा सिंह, सनी सिंह, रानू पांडे और मिस जम्मू पूर्णिमा बहल के साथ साथ राजू सिंह माही,अनुप लोटा, स्वीटी सिंह तथा अभय राय ने फिल्म विधायक जी मेें अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. फिल्म के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह. फिल्म में ड्रीम गर्ल शुभि शर्मा की विशेष भूमिका है. विधायक जी पुरी तरह साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्म है और फिल्म देखने के बाद आपको यह आभाष होगा कि वाकई सिस्टम किसतरफ हमें लेजारहा है.


(शशिकांत सिंह)
विधायक जी

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts