आम जिन्दगी के किरदारों की कहानी हथियार
-

Hathiyar-poster
वाकई बधाई देनी चाहिये इस साहस के लिये जगदीश शर्मा को कि उन्होने अपनी भोजपुरी फिल्म हथियार के जरिये भोजपुरी फिल्मों को मिथकीय कहानियों से बाहर निकाला और निर्देशक के रुप में आम जिन्दगी के किरदारों को गढ़ दिया. इन किरदारों के जरिये उन्होने विकास की अमानवीय कहानी पर उंगली उठायी है.

भोजपुरी फिल्मों के दो दो एक्शन स्टारों – विराज भट्ट और विशाल सिंह – को एक साथ पर्दे पर उतारने पर सिल्वर स्क्रीन थरथरा जायेगा एक्शन से. भोजपुरी फिल्म ‘हथियार’ के बारे में अगर चंद शब्द में कहा जाये तो शब्द निकलेंगे सुंदर और प्रभावपूर्ण. विशाल सिंह और विराज भट्ट के एक्सप्रेशन और संवादों में तालमेल है. फिल्म के संवाद कथ्य के अनुकुल हैं. सितारों को नाचना और गाना तथा मानमनौव्वल बिल्कुल सिचुएशन के अनुसार है.

राधा रामधारी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘हथियार’ के निर्माता हैं रामधारी सिंह.

यह फिल्म समाज में प्रचलित मान्यताओं की बखिया उघेड़ती है और संवेदनशील तरीके से सच्चाई का पक्ष रखती है. अपने मजबूत विषय की वजह से यह फिल्म आपको बांधे रखेगी ऐसा दावा निर्देशक जगदीश शर्मा का है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts