नये साल में रामाकान्त प्रसाद की ‘खून पसीना’
-

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रामाकान्त प्रसाद नये साल वर्ष 2012 में भोजपुरिया दर्शकों के बीच भोजपुरी की सबसे बड़ी फिल्म ‘खून पसीना’ लेकर आ रहे हैं. रामाकान्त प्रसाद इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहें हैं वही फिल्म का निर्माण किया है बाला भाई ने. निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा॰लि॰ प्रस्तुत शिव फिल्मस् के बैनर तले बन रही इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ व पवन सिंह की जोड़ी देखने को मिलेगी. इस फिल्म मंे पाखी हेगड़े, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, नीरज राज पौडेल, राकेश पुजार व आईटम क्वीन सीमा सिंह की अन्य प्रमुख भूमिकाएं हैं. इस फिल्म में एम॰एल॰ए॰ विनय बिहारी की मेहमान भूमिका हैं. फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन देखने को मिलेगा. भोजपुरी पर्दे पर हिट पर हिट फिल्में देनेवाले निर्देशक रामाकान्त प्रसाद कहते हैं की भोजपुरी में मिसाल साबित होगी ‘खून पसीना’. इस फिल्म की 45 दिनों की शूटिंग की गई है व अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म में मधुर गीत है अशोक कुमार दीप, विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव के वही कर्णप्रिय संगीत हे अशोक कुमार दीप का. फिल्म जनवरी में प्रदर्शित होगी. फिल्म के छायांकन देवेन्द्र तिवारी, एक्शन हीरा यादव, निशांत खान, लेखक सुरेन्द्र मिश्रा, संपादक दीपक जऊल व प्रचारक प्रशांत-निशांत है.


(स्रोत – प्रशांत निशांत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts