पवन सिंह को मिली सरप्राईज जन्मदिन पार्टी
-


भोजपुरी माटी के नायाब हीरा, सुपर स्टार व गायिकी के सिरमौर्य पवन सिंह को उनके जन्मदिन पर एक सरप्राईज बर्थडे पार्टी खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह ने दी. मुंबई के एक क्लब में हुई इस पार्टी में फिल्मी हस्तियों के बीच बड़े धूमधाम से पवन सिंह का जन्मदिन मनाया गया।
अक्षरा कई दिन से इस बर्थडे पार्टी की तैयारी कर रही थी और पवन सिंह को इसकी जरा सी भी भनक नहीं लगी थी. इस बर्थडे पार्टी में फिल्म जगत की बहुत गणमान्य हस्तियाँ मौजूद रहीं और सभी ने तहेदिल से पवन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं साथ खुशहाल जीवन की कामना की। पवन सिंह की लोकप्रियता का आलम यह है कि मुंबई के अलावा और भी कई जगहों पर, यहाँ तक कि विदेश के दोहा कतर में भी उनके चाहने वाले हजारो दर्शको ने उनके जन्म दिन पर केक काटकर धूम धाम से जन्म दिन मनाया।
करोड़ो दिलों की धड़कन पवन सिंह ने सभी अतिथियों का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि ’मैं भोजपुरी जगत से जुड़े सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ और अपने चाहने वालों दर्शकों, श्रोताओं का बहुत आभारी हूँ जिन्होंने हमेशा से ही मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। हमेशा मेरी फिल्मों और गानो को पसंद कर मुझे आज कामयाब बनाया है।’
इस शुभ अवसर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह, प्रवेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू, आम्रपाली, अभय सिन्हा, दुर्गा प्रसाद, धीरेन्द्र चैबे, प्रेम राय, प्रदीप सिंह, राकेश मिश्रा, विष्णु सिंह, अरविन्द चैबे, रवि भूषण, सुजीत कुमार सिंह, शुभी शर्मा, संगीता तिवारी, स्वीटी छाबड़ा, प्रियंका पंडित, शिखा मिश्रा, ईनु श्री, बृजेश त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, बिपिन सिंह, धनंजय सिंह, के के गोस्वामी, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अमरीश सिंह, दीपक सिंह, चन्दन उपाध्याय, अविनाश झा घुंघरू, छोटे बाबा, ओम झा, रत्नाकर कुमार, विजय यादव, निशांत उज्जल, कारन पाण्डेय, देव पाण्डेय, आदि लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि बेमिसाल गायक सुर सम्राट पवन सिंह के मधुर स्वर में गाया हुआ गाना ’लॉलीपॉप लागेलु’ से भोजपुरी संगीत को विश्वपटल पर लोकप्रियता दिलाई है। इसके अलावा फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ का गाना ’छलकत हमरो जवनियाँ’ को यू ट्यूब पर छह महीने में ही सवा दो करोड़ संगीतप्रेमियों ने देखकर भोजपुरी जगत में इतिहास रचाया है।
विदित हो कि पवन सिंह की पिछले साल 2016 में प्रदर्शित भोजपुरिया राजा, गदर, त्रिदेव सहित कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नयो वर्ष 2017 में भी पवन की सरकार राज, तोहरे जईसन यार कहाँ, सत्या सहित कई भोजपुरी फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार है।


(राम चन्द्र यादव तथा संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts