भोजपुरी इन्डस्ट्रीज का नया सितारा राहुल राज
-

RahulRaj
भोजपुरी की बढ़ती मांग और भोजपुरी फिल्मों का बढ़ता क्रेज के चलते आज भोजपुरी फिल्म इन्डस्ट्रीज में नये कलाकारो की संख्या बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में राहुल राज एक नाम और जुड़ गया है.

मोतिहारी जिला के चकिया के नजदीक बॉसघाट के रहनेे वाले राहुल राज बचपन से ही अपने पिता द्वारा संचालित गुँजन बाल कला समिति के नाटको में नायक का किरदार निभाते रहे है. राहुल राज नाम के इस कलाकार ने पूरी तैयारी के साथ भोजपुरिया पर्दे पर दस्तक दी है. अपने अच्छे स्वभाव और कार्य कुशलता के बदौलत उन्हे पहली बार भोजपुरी फिल्म ‘काट के रख देम’ में बतौर सेकेन्ड लीड करने का मौका मिला.

इस फिल्म में राहुल राज के अपोजिट श्री कंकानी ने काम किया है. इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं अजय सूद, पुनम दुवे, श्री कंकानी, राहुल राज, संजय पाण्डेय, आर॰ के॰ गोस्वामी, संजय वर्मा इत्यादि.

निर्देशक अजय सुद के अनुसार उन्की फिल्म ‘काट के रख देम’ से पहली बार कैमरे के सामने आये राहुल राज फिल्म के नामचिन कलाकारो के साथ किसी भी रूप में नर्वस नजर नही आये. श्री कंकानी के साथ रोंमांटीक हो पारिवारिक सीन, सभी में राहुल राज ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है.


(कुन्दन कुमार)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts