मुम्बई में मनोज तिवारी की ‘एलान’
-

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी की फिल्म ‘एलान’ नये साल के पहले शुक्रवार को मुंबई में सफलता का एलान करने आ रही है. जी हां! जबरदस्त एक्शन से भरी मनोज तिवारी की फिल्म ‘एलान’ 6 जनवरी, 2012 को मुंबई में प्रदर्शित होगी. ‘एलान’ बिहार में पहले ही सफलता का डंका बजा चुकी है. माना जा रहा है कि मनोज तिवारी की यह फिल्म ‘एलान’ मुंबई के भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करेगी. मनोज तिवारी की फिल्म ‘एलान’ बिहार के सत्तर से ज़्यादा सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहरा रही है. इस फिल्म के बिहार के वितरक तथा जाने माने फिल्म निर्माता निर्देशक सुनील बुबना साफ कहते हैं कि मनोज तिवारी अभिनीत फिल्म ‘एलान’ बिहार में काफी अच्छा व्यापार कर रही है. फिल्म में मनोज तिवारी की भूमिका लोगों को काफी पसंद आ रही है. बिहार में ‘एलान’ की सफलता से ना सिर्फ मनोज तिवारी बल्कि पूरे भोजपुरी वर्ल्ड में गजब का उत्साह है. इस फिल्म की सफलता से वे निर्माता भी काफी खुश हैं जो भोजपुरी सिनेमा की तरक्की चाहते हैं. वैसे आपको बता दूं कि भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी की इस फिल्म ‘एलान’ देखने महिलाओं की भी भारी भीड़ रही है. ‘एलान’ का निर्माण अभिनेता राहुल राय की किंपनी राहुल राय प्रोडक्शन ने किया है.


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts