बिहार में 30 जनवरी से शुरू हुआ ‘जान तू जहान तू’ का प्रदर्शन
-

JanTuJahanTu-poster
(यू ए) सर्टिफिकेट प्राप्त भोजपुरी फिल्म ’जान तू जहान तू’ का प्रदर्शन ३० जनवरी से बिहार में किया जा रहा है. फिल्म को पहले दिन पहले शो में बढ़िया प्रतिसाद मिला और हर शो में भारी भीड़ फिल्म देखने आ रही है.

यू के विभूति प्रस्तुत खुशी फिल्म्ज फैक्ट्री के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म से दिनेश शाह बतौर नायक रुपहले परदे पर पदार्पण कर रहे हैं. भोजपुरी समाज को व भोजपुरी सिनेमा की साफ सुथरी छवि बनाने हेतु निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा हैं और निर्देशन की कुशल कमान संभाला है लेखक निर्देशक कुंदन कुणाल ने.

कुंदन कुणाल के अनुसार यह फिल्म भोजपुरी समाज को समर्पित है. इस फिल्म को फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है. फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है. यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है. फिल्म के नायक दिनेश शाह तथा नायिका अर्चना सिंह का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म जरूर देखें.

इस फिल्म में संगीत आबिद जमाल, छायांकन पुष्पराज गुंजन, संपादन सदा प्रकाश, मेकअप अजय प्रजापति, कला मुकेश, नृत्य निर्देशन गणेश कुमार सपना तथा मारधाड़ शिवा, निर्माण नियंत्रण साहिल मिश्रा का है तथा कार्यकारी निर्माता हैं राज वर्मा.

मुख्य भूमिका में दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द बंजारा, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं. फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के जमुई, नालन्दा, राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts