अनारा गुप्ता का एलान हमका इसक हुआ है यारो
-

AnaraGupta-isak
हिन्दी तथा भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अनारा गुप्ता ने भोजपुरी फिल्मो के एक्शन किंग यश मिश्रा के साथ भोजपुरी फिल्म ‘हमका इसक हुआ है यारो’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं. इस फिल्म में अनारा एक नये लुक के साथ जबरदस्त किरदार में दर्शकों से रूबरू होंगी.

फिल्म ‘हमका इसक हुआ है यारो’ की शूटिंग उड़ीसा के खूबसूरत स्थलों पर की गयी हैं. सुशांत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश मिश्रा, अंजना सिंह और अनारा गुप्ता की प्रेम त्रिकोण रोमांटिक जोड़ी खास अंदाज़ में नज़र आएँगी. पूर्व मिस जम्मू आनारा गुप्ता ने बताया कि इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक बहुत अच्छी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. फिल्म के सारे तकनीशियन दक्षिण भारत व बंगाली फिल्म जगत से हैं और सभी अपने अपने क्षेत्र में माहिर हैं जिसका फायदा अवश्य फिल्म को मिलेगा.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts