अमिताभ बच्चन के डायनिंग टेबल पर रवि किशन का जिक्र
-

भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम रवि किशन इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है. बता दे कि रवि न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक ख़ास पहचान बना चुके है. जल्द ही रवि किशन वेब सीरीज ”द फेमिली” में आने वाले है जिसके चलते वह प्रमोशन में व्यस्त है. प्रमोशन के दौरान रवि किशन से कई सारी बातचीत की गई. बातचीत में उन्होंने बताया कि वे खुद को मोटिवेट करने के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को देखते है.
रवि ने अपने बयान में कहा कि, “अमिताभ बच्चन की एनर्जी को देखकर लगता है कि कुछ भी असंभव नहीं है, अगर हम चाहे तो हर काम कर सकते हैं. इसलिए जब भी निराश होता हूं तो बिग बी के बारे में सोचता हूं. बता दे कि रवि किशन अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गंगा’ में काम कर चुके है. इसके अलावा रवि किशन ने बिग बी के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ”रावण” में भी काम किया है. रवि ने बताया कि फिल्म ‘रावण” करने के दौरान उन्हें अभिषेक बच्चन ने एक ख़ास बात बताई जिससे वह बहुत खुश थे.
अभिषेक ने बताया कि, “आपका काम सराहनीय है और कई बार हमारे घर डायनिंग टेबल पर आपका जिक्र होता है और आपके अच्छे काम के बारे में बातचीत होती है.” इसके अलावा रवि किशन ने रितिक रोशन, मनोज बाजपेयी, अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विनित कुमार सिंह जैसे बड़े सितारों का नाम लेते हुए कहा ये नाम हो है जो हमेशा उन्हें मोटिवेट करते है. रवि किशन के निजी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया की रवि किशन कई भोजपुरी फिल्मे प्रदर्शित होने वाली है जिसमें निर्देशक अशोक अत्रि की भोजपुरी फिल्म ”बैरी कंगना २” है जिस की डबिंग रवि किशन आज कल मुंबई में कर रहे है ! पिछले हप्ते मुंबई में प्रदर्शित हुई रवि किशन की फिल्म ”शहंशाह” बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा जमाई हुई है ! शहंशाह मुंबई के दर्शको को बहुत पसंद आ रही है !


(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts