खेसारी लाल यादव का जलवा – जिला चंपारण की शूटिंग पूरी
-


प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ”जिला चंपारण” से खेसारी लाल का जलवा होगा. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फ़िलहाल फिल्म की एडिटिंग का काम जोर शोर कोलकता में किया जा रहा है. फिल्म के निर्देशक लाल बाबू बाबू पंडित का ड्रीम प्रोजेक्ट है ”जिला चंपारण” !
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक नए अंदाज में दर्शको के बीच उनका मनोरंजन करने वाले है. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसकी कहानी काफी अलग और आकर्षित करने वाली है. फिल्म में खेसारी के साथ दो बंगाली बाला एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्या और मोहिनी घोष रोमांस करती नजर आएंगी.
इस फ़िल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद इसी फ़िल्म से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख रहे है. फिल्म की पूरी शूटिंग कोलकाता में हुई है. यह फिल्म 2017 की सब से बड़ी फिल्म साबित होने वाली है जिस की लागत दो करोड़ पचास लाख बताई जा रही है.
फिल्म का एक्शन और कोरियोग्राफी बॉलीवुड के नामी लोगो ने किया है. संगीत काफी मधुर और आकर्षित करनेवाला होगा जिसे संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने तैयार किया है. लेखक मनोज कुशवाहा है. फ़िल्म में धमाकेदार एक्शन सीन दर्शकी को देखने मिलेंगे.
खेसारी लाल यादव,के साथ फिल्म में मोहिनी घोष ,मणि भट्टाचार्या,अवधेश मिश्रा संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, करण पांडेय भी मुख्य भूमिका में हैं.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts