छोटे पर्दे पर राजीव दिनकर

RajivDinkar-Paltanकठिन परिश्रम से यहां तक पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के चहेते सितारे राजीव सिंह दिनकर ने छोटे पर्दे पर बड़ी छलांग लगाई है. हमेशा कुछ नया करने और सीखने की ललक पाले राजीव सिंह दिनकर इन दिनो सबसे बड़े नेटवर्क माने जाने वाले दुरदर्शन के धारावाहिक ‘पलटन’ की शूटिंग कर रहे हैं.

राजीव दिनकर इस धारावाहिक में एक फौजी की भु्मिका में हैं. मकाउ और लंदन से एक्शन और मार्शल आर्टस की ट्रेनिंग लेकर लौटे राजीव अभिनित यह धारावाहिक सोमवार से गुरुवार को साढ़े दस बजे प्रसारित हो रहा है. राजीव दिनकर ‘पलटन’ में अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साह में हैं.

वैसे आपको बतादें कि राजीव दिनकर की कई फिल्में इस समय प्रदर्शन को तैयार है. उनमें प्रमुख फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ में भोजपुरी के बड़े स्टार दिनेश लाल यादव के साथ राजीव दिनकर की भूमिका लोगो को चौंकाने वाली है. इस फिल्म में राजीव दिनकर एक हिन्दु नेता बजरंगी की दमदार भूमिका में नजर आयेंगे जिसका मकसद है पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के सरगना को पकड़ना, वह भी जिन्दा. इस फिल्म को लेकर भी राजीव दिनकर काफी उत्साह में हैं और बताते हैँ कि इसका आफर मकाऊ में रहते ही मिला था.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..