करण पांडे अब खेसारी के साथ
-

sanjay-karan-khesari
भोजपुरी फिल्मों के एक नये खलनायक के रुप में अपनी अलग पहचान बना रहे खलनायक करण पांडे को निर्देशक प्रियांशु ने अपनी अगली फिल्म बंधन के लिये साईन किया है. इस फिल्म में करण पांडे खलनायक बने हैं और नायक हैं खेसारी लाल यादव.

एस.एस. इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म में करण पांडे जाने माने खलनायक संजय पांडे के बेटे की भूमिका में हैं. पहली बार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर रहे करण पांडे कहते हैं कि खेसारी जी लाजवाब अभिनेता हैं.

‘ले के आजा बैंडबाजा ए पवन राजा’ का प्रोमो देखकर ओर करण पांडे के अभिनय और कुशल व्यवहार के बारे में सुन कर निर्देशक प्रियांशु ने करण पांडे को इस फिल्म के लिए चुना था.

इस फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में शुरु हो गयी है. बंधन के लिये करण पांडे काफी मेहनत कर रहे हैं और मारधाड़ निर्देशक हीरा लाल यादव के समझाने के बाद भी बिना किसी डुप्लीकेट के खतरनाक एक्शन और वायर स्टंट किया है. खेसारी लाल यादव भी कहते हैं कि करण वाकई काफी मेहनती और व्यवहार के लाजवाब हैं.

दिनेश यादव निर्देशित दो फिल्मों – ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा और बलमुआ तोहरे खातिर – में करण पांडे मुख्य खलनायक हैं और दोनो ही फिल्मो में पवन सिंह नायक हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts