जियब ना तोहरे बिना की शूटिंग पूर्ण
-

Avinash-Ashtha-in-JiyabNaTohreBina
अनुष्का एंटरटेन्मेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘जियब ना तोहरे बिना’ की शूटिंग पूरी कर ली गई है. लव, रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को सिनेप्रेमी बहुत पसन्द करेंगे. अविनाश शाही का रोमांटिक किरदार दर्शकों को खूब लुभायेगा. और अपने गेटअप तथा अभिनय से अविनाश शाही अमर प्रेमी लैला मजनू, हीर राँझा, सोनी महिवाल की याद ताज़ा करा देंगे.

इनके साथ नायिका आस्था का ग्लैमरस लुक बहुत पसंद आने वाला है. फिल्म की निर्मात्री फरीदा शेख हैं तथा निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं. लेखक रमेश एच तिवारी, संगीतकार बाबा जागीरदार, गीतकार विनय बिहारी, रमेश एच तिवारी हैं. छायांकन कमर खान, नृत्य निर्देशन निक्की बत्रा, मारधाड़ फ़िरोज़ खान, कला चेतन का है. मुख्य भूमिका में अविनाश शाही, आस्था, साहिल खान, दीपक भाटिया, उत्तम झा, संजय वर्मा, माधुरी पाण्डेय, फरीदा शेख, सीमा सिंह आदि हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts