‘नसीब’ की शूटिंग चल रही है जोर शोर से
-


भोजपुरी फिल्म लाडला और बरसात में अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुके अभिनेता व निर्माता रंजीत सिंह एक बार फिर भोजपुरी सिनेजगत में नया धमाका करने की तैयारी में हैं. रंजीत सिंह का अगला धमाका है ’नसीब’. रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर से बन रही भोजपुरी फिल्म ‘नसीब’ का निर्माण युद्धस्तर पर हो रहा है, जिसकी शूटिंग बहुत जोर शोर से की जा रही है. फिल्म निर्देशक मेराज खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दीपक शाह प्रस्तुत कर रहे हैं. नसीब की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी. इस फिल्म के जरिये रंजीत सिंह यह बताने और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि नसीब को बनाना और बिगाड़ना इंसान के हाथों में हैं. इंसान जैसा कर्म करेगा उसका नसीब वैसा ही बनेगा. इस फिल्म से ही भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह का भोजपुरी सिनेमा में पर्दापण हो रहा है. फिल्म में छायांकन जहांगीर सईद का है. वहीं गीत नन्हें पाण्डेय ने लिखे हैं जबकि संगीत ओम झा का है. फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार व अन्य हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts