पवन सिंह के साथ सुजीत कुमार सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम दिया.

लगातार पाँचवे सप्ताह में भी शानदार व्यवसाय कर रही है सत्या

भोजपुरी सिनेमा में नये प्रयोग करने में सफल फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह एक और नया प्रयोग करने में पूरी तरह सफल रहे हैं. पिछले साल की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा की सफलता के बाद दुबारा पावर स्टार पवन सिंह के साथ फिल्म ’सत्या’ की अपार सफलता से उन्होंने एक नई पहचान बनाई है. पवन सिंह के हैरतअंगेज एक्शन और इमोशन से भरी नेपाल सहित हिन्दुस्तान के 7 राज्यों ( मुंबई, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश ) के सिनेमाघरों में सुपर डुपर हिट फिल्म ’सत्या’ ने यह साबित कर दिया कि अब भोजपुरी सिनेमा किसी भी मायने में पीछे नहीं है.

श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित व निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित फिल्म ’सत्या’ के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं. पवन सिंह के साथ निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने इस फिल्म से जहाँ भोजपुरी सिनेमा को नई ऊँचाई प्रदान की है, वहीं अब तक रिलीज सभी फिल्मों से रिकार्ड तोड़ ज्यादा व्यवसाय भी की है. जिससे भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम मिला है. बॉक्स ऑफिस पर बिहार में अब तक हाईएस्ट वन डे कलेक्शन करने साथ-साथ सिर्फ बिहार में एक सप्ताह में 1 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया है. पवन सिंह ने इस फिल्म से पिछले साल की सर्वाधिक कमाई करने वाली अपनी ही फिल्म गदर का रिकार्ड तोड़ा है. बिहार में लगातार पाँचवे सप्ताह में भी शानदार व्यवसाय कर रही है सत्या.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..