पूनम दूबे काट के रख देंगी
-

PoonamDubay3
भोजपुरी फिल्मों में बला की खूुबसुरत अभिनेत्री हैं पूनम दूबे और सेक्सी बाला भी. पूनम दुबे इन दिनों धड़ाधड फिल्में कर रही हैं. उनकी फिल्म ‘जो जीता वही सिंकदर’ बिहार में हंगामा मचा रही है और मुंबई में उनकी यह फिल्म १२ दिसंबर को प्रर्दशित होने वाली है. इस फिल्म में उनके नायक हैं भोजपुरी के बड़े स्टार खेसारी लाल यादव.

इसके अलावा पूनम की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ दर्शकों की पसंद पर खरी उतर चुकी है. इस फिल्म में उनके नायक हैं राकेश मिश्रा.

आजकल पूनम दूबे एक और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसका नाम है ‘काट के रख देब’. इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं योगी. इस फिल्म में अजय सूद, पूनम दूबे के साथ साथ संजय पांडे और श्री कनकनी के साथ साथ सीमा सिंह की मुख्य भुमिका है.

लगता है कि पूनम दुबे आने वाले दिनों में भोजपुरी सिनेमा में अच्छे अच्छो को काट कर रख देंगी यह तो तय है सो अभी से बधाई पूनम को.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts