रैम्बो राजा के राज का शुभारम्भ
-


भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में यूँ तो बहुत सी फिल्मों का निर्माण आये दिन होता ही रहता है, परंतु उनमें कुछ फिल्में ऐसी भी बनती हैं जो हर किसी के दिल पर राज करती हैं. जी हाँ, इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म रैम्बो राजा के निर्माण का शुभारम्भ किया गया है. फिल्म मेकर एडवर्ड विजयराज व महेश वर्मा द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक निर्देशक धीरू यादव हैं. गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आज़ाद सिंह, मनोज मतलबी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार घुँघुरू ने. छायांकन गोपीनाथ कर रहे हैं. मुख्य कलाकार नवोदित संजीव मिश्रा, प्रियंका पंडित, ऋतू सिंह, संजय पाण्डेय, महेश आचार्य, संजय वर्मा आदि हैं. गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिये रुपहले परदे पर नवोदित नायक संजीव मिश्रा ऐक्शन अवतार में पदार्पण कर रहे हैं. उनका साथ दे रही दो बला की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित और ऋतू सिंह. उम्मीद है कि संजीव का अभिनय और पर्सनालिटी सिनेप्रेमियों के जेहन में अमिट छाप छोड़ेगा.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts