"लखैरा" में सपना और मनोज दाव का आइटम सांग

– समरजीत

हाल ही में विक्रमगढ़ के चेतना गार्डन में आइटम गर्ल सपना और फिल्म के नवोदित नायक मनोज दाव पर नृत्य निर्देशक केदार सुब्बा ने एक आइटम सांग भोजपुरी फिल्म “लखैरा” में फिल्माया. सुक्रीत फिल्म्स एवं जन एकता फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता कृष्णा यादव, निर्देशक संजय सिन्हा हैं. इस फिल्म के लेखक चुनमुन पंडित, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार मो. जहीरुद्दीन बेग व अरविन्द तिवारी, एक्शन मास्टर गब्बर सिंह तथा कैमरामैन शानू सिन्हा हैं. इस फिल्म में मनोज दाव के अलावा कल्पना शाह, आलोक यादव, सुबोध सेठ, मनीष महिवाल, निरुपमा श्री, मनीष चतुर्वेदी, निलोफर, जीतेन, तेज, रीमा सिंह, श्याम मेहरोत्रा, सुमन मेहरोत्रा, मास्टर चंद्र प्रकाश, मास्टर तबिश व अन्य की प्रमुख भूमिका है.
इस फिल्म को जन एकता कंस्ट्रक्शन सर्विसेस इंडिया लि. ने प्रस्तुत किया है. इस फिल्म की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की है, जिसे समाज के लोग लखैरा और पागल कहते हैं. लेकिन बाद में यही तीनों दोस्त कुछ ऐसा कर गुजरते हैं कि समाज के वही लोग जो उनको लखैरा और पागल समझते थे, उन पर गर्व करने लगते हैं. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा बिहार के सासाराम और पटना में की गई है.

1 Comment

  1. kamlesh kumar

    its very good movies, shooted in patna, the new upcoming actor mr. manoj daav is very talented, he have lot of potntial .he is rising very fast in bhojpuri films. these picture of manoj daav & sapna is very attractive & sexy .sapna got very gaorgious & sexy look. lakhaira film having totally defferent concept. songs are very nice & good listining, my best wishes to these film….

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।