“लागी नाही छुटे रामा” का फर्स्ट लुक हुआ ओपेन
-

lagi_nahi_chhute_rama-poster
निर्माता निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म ‘लागी नाही छुटे रामा’ का फर्स्ट लुक मुंबई में जारी किया गया. इसमें प्रेम के साथ साथ रिवेंज को भी प्रमुखता दिया गया है.

फर्स्ट लुक में नायक और नायिका के प्यार को कांटे के बीच दिखाया गया है और साथ ही रिवाल्वर के जरिये रिवेंज को भी दर्शया गया है. फिल्म के नायक पवन सिंह और काव्या के प्रेम को कांटो के बीच दर्शाना कई संकेत दे रहा है कि इस तरोताजा युगल प्रेमी के बीच प्यार का द्वंद है और समाज में मौजुद कंटक भी जो इस प्रेमी युगल का रास्ता रोक रहे हैं.

इस फर्स्ट लुक में प्रियंका पंडित की हॉट अदा और कुनाल सिंह का तेवर भी देखने को मिल रहा है. यह लोगो में उत्सुकता बढ़ा रहा है . दर्शको को सिनेमाहाल तक खींच लाने की कला निर्माता निर्देशक जगदीश शर्मा खुब जानते हैं और यही कारण है कि उन्होने ‘लागी नाही छुटे रामा’ के फस्ट लुक पर अच्छा खासा मेहनत किया है. वे अपनी फिल्मों में किरदारों को गढ़ते समय इस बात का खाश ख्याल रखते हैं कि उन्हे दर्शकों के बीच प्रतिष्ठा और सम्मान भी मिले. उनकी फिल्मों के नायक और नायिका जहां अपने किरदारों में भेद नहीं करते वहीं खल किरदार बच्चों के साथ फिल्म देखते समय झेंप या शर्म नहीं महसुस होने देते हैं.

इस फिल्म में गायक अभिनेता पवन सिंह के साथ काव्या, प्रियंका पंडित, कुनाल सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, हीरा और नीरज बादशाह की मुख्य भुमिका है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts