वर्चस्व इन्फ्राटेक प्रा.लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘माई के दुलरुवा’ का मुहूर्त संपन्न
-

MaiKeDularuaa
वर्चस्व इन्फ्राटेक प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘माई के दुलरुवा’ का मुहूर्त लखनऊ के होटल अवध इंटरनेशनल में पिछले दिनो बड़े धूमधाम से किया जा गया. निर्माता गुलशन आर अली व आनंद मोहन शर्मा द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ के ही विभिन्न खुबसूरत स्थलों पर की जाएगी.

‘नदिया के पार’ की याद कराने वाली यह फिल्म ’माई के दुलरुवा’ साफ सुथरी, स्वच्छ मनोरंजक, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म होगी. अश्लीलता, फूहड़ता व द्विअर्थी संवादों से कोसो दूर होगी यह फिल्म.

इस फिल्म निर्देशक हैं शिवा शाहनी. छायांकन दया शंकर सिंह तथा नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी कर रहे हैं. गीत लिखा है कुमार संगीत, भिरुग बृंदा व सुरेश सरल ने तथा संगीत दे रहे हैं संगीतकारों की नयी जोड़ी सत्यम-मुन्ना. इस फिल्म से सत्यम (सत्यम शिवम् सुन्दरम सिंह) और मुन्ना (मुन्ना अनवर) की संगीतकार जोड़ी का संगीत नदीम श्रवण के मेलोडी संगीत की याद ताजा कराएगी. इन्डियन आयडल फेम पंचमी गोस्वामी बतौर पार्श्वगायिका डेब्यू कर रही हैं तथा सौविक कवि इस फिल्म से बतौर पार्श्वगायक.

इस फिल्म की दोनों नायिका व्योमिक और समरीन की यह पहली भोजपुरी फिल्म है. व्योमिक ने नेपाली, बंगला एवं क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है. समरीन मिस नार्थ ईस्ट में रह चुकी है तथा कलर्स चैनल के धारावाहिक के अलावा बंगाली एवं क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया है. मुख्य कलाकार हैं मनन तिवारी, व्योमिक, समरीन, आर्यन, राजेश तोमर, भानु प्रताप सिंह, विनीत, अभिषेक, रूपा सिंह, धर्मेन्द्र तथा जफर खान. आईटम गीत पर सीमा सिंह नृत्य कर रही हैं.

वर्चस्व इन्फ्राटेक प्रा. लि. का मुख्य उद्देश्य फिल्म जगत में अधिक से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रतिभा को बड़ा प्लेटफार्म प्रदान करना है ताकि कला के हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत और संघर्ष कर रही प्रतिभाओं को दुनियां के बीच पहचान मिल सके और उनका सपना साकार हो जाये.
(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts