सफलता के साथ ‘दिल भईल दिवाना’ का बिहार में प्रदर्शन
-

DilBhailDiwana
युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और ऐक्शन किंग विराज भट्ट अभिनीत प्रियांसी मूवी कृत भोजपुरी फिल्म ‘दिल भईल दिवाना’ का 20 फरवरी से पूरे बिहार में सफलता के साथ प्रदर्शन किया गया. इस फिल्म में गायक-नायक अरविन्द अकेला ‘कल्लू’, विराज भट्ट, हाॅट गर्ल मोनालिसा, अर्चना सिंह, निशा दूबे, संजय पाण्डेय के अभिनय की सराहना करते दर्शक नहीं चूक रहे हैं. पहले शो से हीं सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. निर्माता – निर्देशक अरविन्द चैबे की यह फिल्म दर्शकों को खुब पसंद आ रही है. फिल्म में प्रियंका पंडित और सीमा सिंह का आयटम नंबर पर दर्शकों द्वारा खूब सीटियाॅं सिनेमाघर में बजाई जा रही है.

इस फिल्म के सह निर्माता निराला फिल्म्स हैं. मुख्य कलाकारों में विराज भट्ट, अरविन्द अकेला कल्लू, मोनालिसा, अर्चना सिंह, निशा दूबे, प्रियंका पंडित, संजय पाण्डेय, अरुण सिंह, जसवंत कुमार, अनूप अरोरा, माया यादव, विनोद मिश्रा, अलोक यादव, सीमा सिंह इत्यादि हैं तथा मेहमान भूमिका में दीपक भाटिया.

संगीतकार अविनाश झा, गीतकार प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, आर आर पंकज व मनोज मतलबी, लेखक लालजी यादव, छायांकन रवि चन्दन, संकलन जीतेन्द्र सिंह (जीतू), मारधाड़ दिलीप यादव, तथा नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी व संजय कोर्बे का है.
(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts