शौर्य फार्म हाउस में भुपेन्द्र विजय सिंह की मिशन पाकिस्तान
-


पाकिस्तान से खिलाफ उल्लेखनीय भोजपुरी फिल्म बनाने में निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह को महारत हासिल है. उन्हे शायद इसीलिये दबंग फिल्मकार माना जाता है क्योकि वे जानते हैं कि किस तरह से एक बेहतर कहानी के जरिये दर्शकों के दिलो दिमाग को झकझोरा जा सकता है.
भुपेन्द्र विजय सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर खुब चर्चा में हैं पिछले साल की सबसे कामयाब फिल्म गदर और उसके बाद इस साल जल्द प्रदर्शित होने जारही पाकिस्तान में जय श्रीराम के निर्माण के बाद भुपेन्द्र विजय सिंह अब प्रस्तुत करने जा रहे हैं एक और भोजपुरी फिल्म जिसका नाम है मिशन पाकिस्तान.
नानक प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्माण निर्माता मनप्रीत सिंह कर रहे हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं भुपेन्द्र विजय सिंह. मिशन पाकिस्तान के संगीतकार और निर्देशक हैं जाने माने निर्देशक रमाकांत प्रसाद.
इस फिल्म की शूटिंग भी उत्तर प्रदेश के अमेठी से सटे शौर्य फार्म हाउस में की जायेगी जिसमें सुपर हिट फिल्म गदर के साथ साथ पाकिस्तान में जय श्रीराम की शूटिंग की गयी थी. फिल्मकारों के लिये काफी लकी माना जाता है शौर्य फार्मा हाउस. मिशन पाकिस्तान के बारे में अभी भुपेन्द्र विजय सिंह ज्यादा कुछ नहीं बोलते हैं वे सिर्फ इतना कहते हैं कि पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिये बने एक मिशन पर आधारित है. यह मिशन एक गहरे रहस्य को उजागर करती है. फिल्म की शूटिंग इसी माह से शुरु होने जारही है.
निर्माता मनप्रीत सिंह कहते हैं उनकी फिल्म मिशन पाकिस्तान एक लाजवाब कहानी है. उधर संगीतकार और निर्देशक रमाकांत प्रसाद कहते हैं यह सस्पेंश और थ्रील से भरी एक दमदार और एक्शन पैक्ड मनोरंजक फिल्म होगी. जिसके कर्णप्रिय संगीत लोगो को झुमने पर मजबूर कर देंगे.
आपको बतादें कि शौर्या फार्म हाउस में आपको शूटिंग के सारे वास्तविक लोकेशन मिलते हैं. लखनऊ हवाई अड्डे से मात्र 70 किलोमीटर दूर बने शौर्या फार्म हाउस के पास ही वास्तविक 4 इंट भट्टा है और दो राईस मिल भी है जिसमें कभी भी शूटिंग की जा सकती है. इसके अलावा तीन पेट्रोल पंप, एक राईस मिल, एक आरा मिल और दो कालेज भी हैं यहां पर. यूनिट को रुकने के लिये फार्म हाउस में 17 बड़े कमरे हैं. गोमती नदी के किनारे प्राकृतिक स्थल पर बने इस शौर्या फार्म हाउस में आपको घर के आगे लॉन, सकून भरा माहौल और पर्याप्त पार्किंग स्पेश भी मिलेगा. पूरी तरह नयनाभिराम इस लोकेशन के पास ही असली जंगल, मंदिर मार्केट, मजार सब उपलब्ध है जिसपर कभी भी शूटिंग की जा सकती है. यहां भोजपुरी फिल्म जान तेरे लिये, विधायक जी, तीन बुड़बक, जब प्यार किसी से होता है, गदर (भोजपुरी) और ट्रक ड्राईवर टू जैसी कई भोजपुरी फिल्मों की शुटिंग की गयी है. अब यहीं पर मिशन पाकिस्तान की शूटिंग होने जा रही है.
मुख्य भूमिका में हैं प्रिंस सिंह राजपूत, रुपा सिंह, उमेश सिंह, अनिल यादव, रमजान शाह, सीमा सिंह, ग्लोरी, सोनिया मिश्रा, जय मिश्रा और प्रेम प्रधान.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts