सीमा सिंह की केन्द्रीय भूमिका ‘पंडित माफिया’ में
-

seemasingh-panditmafia
भोजपुरी सिनेजगत की डांसिग स्टार सीमा सिंह ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों का मनोरंजन अपनी मनमोहक नृत्य से बखूबी किया है। इनकी एक झलक पाने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच जाते है। दर्शकों को सिर्फ इतनी खबर लगनी चाहिये फिल्म में सीमा सिंह के नृत्य का तड़का है। इनके चाहनेवाले अपना काम काज छोड़ कर सिनेमाघर का रास्ता पकड़ लेते है।

सीमा सिंह के चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर है। डांसिंग स्टार सीमा सिंह की मनमोहक नृत्य का आनंद उठा चुके दर्शक अब इनके अभिनय कला का भरपूर आनंद आरपीएम कौर फिल्मस की प्रस्तुति वाली भोजपुरी फिल्म ‘पंडित माफिया’ में कर पायेंगे। इस फिल्म में सीमा सिंह केन्द्रीय भूमिका में है। इस फिल्म में सीमा सिंह अपनी अभिनय से भोजपुरिया दर्शकों का मनोरंजन कर उनका दिल जीतते नजर आयेंगी। रणवीर सिंह कहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों का क्रेज बिहार, झारखंड, नेपाल, यूपी, बंगाल व बंगलादेश के साथ विदेशों में भी हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें सीमा सिंह कमाल का अभिनय की हैं।

सस्पेंस, थ्रिलर व पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म के निर्माता व प्रस्तुतकर्ता रणवीर सिंह हैं तथा निर्देशन किया है बहाल सिंह ने। एसोसिएट निर्माता राजेश मिश्रा है। कथा राजेश मिश्रा, पटकथा व संवाद बाबरअली खान का है। फिल्म में संगीतकर मणि बच्चन, विक्रमजीत व मनु हैं तथा गीतकार बाबरअली खान हैं। छायांकन लोकेश शर्मा का है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सीमा सिंह के साथ सुनील शर्मा, काव्या शर्मा, अजय मधुकर, दिव्या चैहान, दलपत सिंह की मौजूदगी है। सीमा सिंह इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही हैं। विदित हो कि सीमा सिंह ने अभी हाल ही में भोजपुरी सुगना 2 तथा रंग की शूटिंग पूरी की हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts