अर्चना सिंह नजर आएंगी ‘औरत खिलौना नहीं’ में
-

ArchanaSingh
कई भोजपुरी फिल्मो में भाभी, बहन ,मामी, सास एवं चाची के किरदार को जीवंत कर चुकी चर्चित कलाकार अर्चना सिंह जल्द ही निर्देशक असलम शेख के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘औरत खिलौना नहीं’ में अभिनेत्री मोहिनी घोष की सास का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. दहेज प्रथा पर आधारित यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक और एक्शन से रोमांचित कर देने वाला है. इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अब बहुएं अपने उपर दहेज की प्रताड़ना नहीं सहेंगी. दहेज के दरिंदों के खिलाफ अब ये हथियार भी उठाना शुरू कर दी हैं. मूलतः बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली अर्चना सिंह अब तक दर्जनो फिल्में कर चुकी है जिनमें मजनू मोटर वाला, बैरी बलमा, जिला छपरा, शामिल है और अब यह बहुत जल्द प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘औरत खिलौना नहीं’ में नजर आएंगी .

अर्चना सिंह भोजपुरी के साथ साथ हिंदी फिल्मो में भी अभिनय कर रही है उनकी एक हिंदी फिल्म आने वाली है जिसकी शूटिंग ये बहुत जल्द शुरू करेंगी. भोजपुरी फिल्मो में पॉजिटिव और नेगेटिव हर तरह के किरदार निभाने वाली अर्चना को जो किरदार मिले वह उस किरदार को बड़े ही अच्छी तरह से निभाती है .


(संकेत कुमार)

0 Comments

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..