चांदनी सिंह की फिल्म – निरहुआ बना बाजीगर – का धूमधाम से हुआ मुर्हूत
-

भले ही नाम चांदनी है मगर गांव की सुबह की गुनगुनी धूप की तरह है भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह. मुम्बई के ओशिवरा व्यंजन हॉल में इस अभिनेत्री की नयी फिल्म निरहुआ बना बाजीगर का धूमधाम से मुर्हूत हुआ.
चांदनी सिंह इस फिल्म में गांव की एक सीधी साधी लड़की की भूमिका में हैं. इस फिल्म के निर्माता हैं संजय राजभर. संजय ने इस फिल्म के जरिये चांदनी को गांव में रहने वाली एक ऐसी लड़की की भूमिका दी है जो अपनी भूमिका से लोगों को दिल जीत लेगी. इस भूमिका में प्रेम का अंदाज कुछ उजला-उजला सा नजर आयेगा. किसी भी स्तर पर भावनाओं का वैसा उबाल नहीं है जो अक्सर भोजपुरी में बनी फिल्मो में दिखाई देता है. इस फिल्म के लेखक व निर्देशक ‘ रामसेवक यादव ‘प्रीतम हैं.
मूर्हूत में पत्रकारों से बात करते हुये चांदनी सिंह ने कहा कि इस फिल्म में नायिका के कुछ अरमान भी हैं और कुछ उम्मीद भी. लेखक रामसेवक यादव ने काफी बेहतरीन तरीके से मेरी भूमिका को रचा गढ़ा है. ये फिल्म एक्शन ओरियेटेड फिल्म है
क्या आप भी इस फिल्म में एक्शन करती नजर आयेंगी. इस पर चांदनी सिंह ने कहा कि बिल्कुल. ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में चांदनी के नायक हैं विरेन्द्र चौहान निरहू. जिन्हे ओरिजनल निरहु के नाम से भी जाना जाता है. इस स्टार की निरहुआ के लवस्टोरी ने अच्छा दर्शक वर्ग बटोरा था. चांदनी कहती हैं – इस फिल्म में एक्शन व रोमांस का एक नया फ्लेवर देखने को मिलेगा. इस फिल्म की शूटिंग 6 अप्रैल से बनारस और आस पास के गांवों में किया जाएगा.
चांदनी सिंह का भोजपुरी म्युजिक वर्ल्ड में सिक्का चलता है. आदि शक्ति म्युजिक कंपनी द्वारा जारी म्युजिक एलबम पलंग करे चोंए चोंए से चर्चा में आयी भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने एक दर्जन से ज्यादा म्युजिक एलबम किया है. साथ ही वे अरविन्द अकेला कल्लू के साथ फिल्म मैं नागिन तू सपेरा में भी नायिका हैं. चांदनी सिंह निरहुआ बना बाजीगर को लेकर काफी उत्साहित हैं. वे कहती हैं कि जिंदगी के डराते हालात, महत्वाकांक्षाओं से उनकी प्रेम कहानी में कई ट्विस्ट पैदा होते हैं. जो फिल्म देखने के बाद लोगों को प्रेम की जटिलता की झलक देगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts