’चुन्नूबाबू सिंगापुरी’ के खलनायक बालेश्वर सिंह
-

कई हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में विविध प्रकार का किरदार निभाकर अभिनय का जौहर दिखाने वाले बालेश्वर सिंह अब खलनायक की भूमिका में दर्शकों से रूबरू होने वाले हैं. जी हाँ, बालेश्वर सिंह की कई फिल्में रिलीज पर हैं जिनमें सिर्फ खलनायक के रूप में ही नजर आयेंगे. अशोक अत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बुलंदी‘ में जहाँ प्रसिद्ध खलनायक संजय पाण्डेय के आशिक मिजाज सरफिरे बेटे की भूमिका में है वहीं सिंगापूर के चुन्नू सिंगापूरी की फिल्म-‘चुन्नू बाबू सिंगापुरी’ में क्रूर व सनकी गोली यादव की भूमिका में है.

इनफिनिटी इन्टरटेनमेंट की फिल्म ‘रूपिया के बोलबाला’ में दो दोस्तों में दुश्मनी पैदा करके खुद ऐयाशी करने वाला हैवान के किरदार में है. भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी दो भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘गरदा उड़ा देब’ एवं ‘गदर मताही’ में मुख्य खलनायक इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे हैं.

बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘चुन्नूबाबू सिंगापुरी‘ जिसका निर्माण चीन के निर्माता के. एस. टेन्ग व पोलोनिया वत्स एन्टरटेनमेन्ट द्वारा किया जा रहा है. फिल्म चुन्नूबाबू सिंगापुरी को संगीत से संवारा है – छोटे बाबा नें एंव गीत लिखे हैं- प्यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा व अशोक सिन्हा ने. इस फिल्म के निर्देशक हैं – मनोज श्रीपति झा तथा मुख्य कलाकार हैं – चुन्नूबाबू सिंगापुरी, प्रिया शर्मा, राखी त्रिपाठी, नेहा श्री, आनन्द मोहन, धर्मेंन्द्र सिंह, सारिका संघमित्रा, द्विव्या द्विवेदी, जे.के. सिंह, विनोद मिश्रा, संजीव झा और बालेश्वर सिंह. मारधाड़ – हीरा यादव का है तथा आईटम गीत पर नृत्य सीमा सिंह कर रही हैं.


(स्रोत – रामचंद्र कुंदन)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts