निधि झा ‘मैं नागिन तू सपेरा’ की शूटिंग में व्यस्त
-

भोजपुरी सिनेमा जगत की परी कहे जाने वाली लूलिया गर्ल अभिनेत्री निधि झा ने बहुत कम समय में जो मुकाम स्थापित किया है, वह काफी काबिले तारीफ है। निधि झा ने गदर, जिद्दी, कसम पैदा करने वाले की, इंडिया वर्सेज पाकिस्तान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिये भोजपुरी सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया है। दर्शकों ने इन्हें सहर्ष स्वीकार भी किया है।
पावरस्टार पवन सिंह के साथ निधि झा का भोजपुरी गाना ‘लूलिया का मांगेले’ पर किया गया परफॉर्मेंस भोजपुरी सिनेमा जगत में काफी धमाल मचा चुका है। यह गाना इतना पॉपुलर हो गया है कि हर एक भोजपुरी भाषी के जुबां पर अपना स्थान काबिज कर लिया है। पिछला वर्ष 2017 निधि झा के लिये काफी फलकारी रहा। 2017 में निधि झा ने कई हिट फिल्में व लोकप्रिय गाने दर्शकों के मनोरंजन के लिये दी हैं। इस वर्ष भी 2018 के शुरूआत में ही निधि झा धमाल मचाने की तैयारी में है।
फिलहाल निधि झा निर्माता व निर्देशक अरविंद चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुवीज के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘मैं नागिन तू सपेरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बारे में निधि झा बताती हैं कि फिल्म की कहानी काफी प्रभावशाली है। निधि के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को इनकी कई शेड्स देखने को मिलेंगे। भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निधि झा का रोमांस व नोंकझोंक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। फिल्म में निधि झा व अरविन्द अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि ‘मैं नागिन तू सपेरा’ के अलावे इस वर्ष निधि झा की कई बड़ी फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts