नेहाश्री ने पूरी की “तिरंगा पाकिस्तान में” की शूटिंग
-

NehaShree1
भोजपुरी की लाडली नेहाश्री चंचल स्वभाव से आसानी से अपने चाहने वालों के दिलों में घर कर लेती हैं. इनका मिलनसार व्यक्तित्व, कुशल अभिनय सिनेप्रेमियों को दीवाना बना देता है. भोजपुरी फिल्म लाडला और सजना मंगिया सजाई द हमार की अपार सफलता के बाद अब शीघ्र ही लाडली नेहाश्री कई बेहतरीन फिल्मों के साथ दर्शकों का रुपहले परदे पर मनोरंजन करने वाली हैं.

इसी कड़ी में स्नेहदात्री प्राइवेट लिमिटेड एवं एन.एस.आय प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन “तिरंगा पाकिस्तान में” फिल्म में एक चुलबुली गाँव की भोली भली लड़की के किरदार में हैं. दो चोटी वाली नटखट लड़की सिनेप्रेमियों के मन को खूब भायेगी.

इस फिल्म की अपने हिस्से की शूटिंग नेहाश्री ने हाजीपुर, बिहार में कई खूबसूरत व रमणीय स्थलों पर पूरी कर ली हैं. नेहाश्री के साथ शांडिल ईशान की रोमांटिक जोड़ी है. इस फिल्म के निर्देशक अरविन्द रंजन दास हैं. देशभक्ति और देशप्रेम पर बन रही इस फिल्म में नेहा श्री और शांडिल ईशान के साथ जाने-माने मॉडल व एक्टर आर्यन वैदय, आनंद मोहन, मन्टू लाल आदि कलाकार हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts