पवन सिंह की ’धड़कन’ अक्षरा सिंह के साथ और जलवा शिखा मिश्रा के साथ
-


पावर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन मृगनयनी अक्षरा सिंह की हिट जोड़ी आगामी ईद पर अपने चाहने वाले के लिए ईद का तोहफा के रूप में भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ लेकर आ रही हैं. ये युगल जोड़ी अपने फैन्स और सिनेप्रेमियों को ईद के पावन त्यौहार पर रमजान की ईद का तोहफा देने वाले हैं. साथ ही इस फिल्म में चंचल चुलबुली धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा भी पवन सिंह के साथ अपना जलवा दिखाने वाली हैं.

प्यार, मोहब्बत, रोमांस एवं हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ ईद के शुभ अवसर भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी. किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत धुपेन्द्र भगत कृत भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ का निर्माण सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया है. जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर उच्च तकनीकि के साथ मुंबई के कई रमणीय स्थलों पर की गई है. फिल्म की सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं. लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी, संगीतकार मधुकर आनंद, पार्श्वगायन पवन सिंह, कल्पना, प्रियंका सिंह, और इन्दू सोनाली का, छायांकन देवेन्द्र तिवारी व फिरोज खान, नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, संकलन दीपक जौल का, तथा कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं.

इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह के साथ भोजपुरी क्वीन मृगनयनी अक्षरा सिंह और चुलबुली अदाकारा धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है. इसी फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में बतौर खलनायक पदार्पण कर रहे हैं सागर पाण्डेय. मुख्य कलाकारों में बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, तथा जसवंत कुमार शामिल हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts