पूनम दुबे अब खेलेंगी कबड्डी,तोड़ेंगी हड्डी
-

PunamDubay-Kabaddi
भोजपुरी फिल्मों की चर्चित नायिका पूनम दुबे आपको जल्द ही बिल्कुल उसी स्टाईल में कबड्डी खेलती नजर आयेंगी जिस तेवर में फिल्म के नायक अर्जून कपूर मैदान में कबड्डी खेलते नजर आये थे.

पूनम दुबे फुलटाईम कबड्डी खेलती नहीं बल्कि एक गाने में कबड़्डी खेलती नजर आयेंगीं. पूनम का यह गाना आपको देखने को मिलेगा फिल्म ‘इंतकाम’ में जिसमें वे और काजल राघानी मिलकर फिल्म के नायक भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव तथा एक्शन किंग विराज भट्ट के साथ कबड़्डी खेलेंगी. इस गाने के लिये खास तौर पर मैदान तैयार कराया गया. क्योंकि जब पूनम दुबे जैसी कमसिन बाला कबड्डी खेलेगी तो जाहिर सी बात है दुश्मनों को चोट भी लग सकती है और हड़डी भी टूट सकती है. इस गाने के लिये खास तौर की लाईट लगायी गयी थी और सैकड़ो की संख्या में जुनियर आर्टिस्ट मंगाये गये थे.

पूनम कहती है मुझे मजा आया कबड़्डी कबड्डी खेलते हुये और मैने तो सांस टूटने तक कबड्डी जारी रखी.

चर्चित निर्देशक रविसिन्हा और जानी मानी फिल्म फाईनेंस कंपनी आदि शक्ति इंटरटेनमेंट तथा विजय लक्ष्मी इंटरनेशनल की इस नयी भोजपुरी फिल्म ‘इंतकाम’ की शूटिंग मुंबई में की गयी है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts