बिहार में आठ मई से दो एक्शन स्टार हथियार चलायेंगे
-

hathiyar-poster3
जाने माने निर्देशक जगदीश शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘हथियार’ का प्रदर्शन बिहार के सभी प्रमुख सिनेमाघरो में आठ मई से किया जायेगा. इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दो एक्शन स्टार विराज भट्ट और विशाल सिंह मुख्य भूमिका में है.

इस फिल्म में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन है तो दिल को छु लेने वाली कहानी और मधुर गीत संगीत तथा साथ में भरपुर कामेडी भी है.

राधा रामधारी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘हथियार’ के निर्देशक हैं जगदीश शर्मा, निर्माता रामधारी सिंह. कहानीकार संजय सुहाना, कैमरामैन महेन्द्र बोरिचा, संपादक गुरुजंत सिंह, मारधाड़ निर्देशक हीरा यादव, नृत्य निर्देशक रिकी गुप्ता, लाईन प्रोड्यूसर हनीफ दीपा, कला निर्देशक भाष्कर तिवारी तथा कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैँ.

कलाकारों में खास हैं दो नायक विराज भट्ट तथा विशाल सिंह और दो नायिकाएं रिंकू घोष तथा अपूर्वा विष्ट. साथ में हैं संजय पांडे, बृजेश त्रिपाठी, युगांत पांडे, पुष्पा वर्मा, जे.पी. सिंह, हीरा यादव, देव सिंह वगैरह.

निर्देशक जगदीश शर्मा का दावा है कि समाज में प्रचलित गलत मान्यताओं की बखिया उघेड़ने वाली यह फिल्म संवेदनशील तरीके से सच्चाई का पक्ष रखती है तथा अपने मजबूुत विषय की वजह से यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखेगी.

फिलहाल इतना तो तय माना जारहा है कि फिल्म हथियार भोजपुरी सिनेमा के दर्शकी की उम्मीद पर खरा उतरेगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts