भोजपुरी वर्ल्ड की नई सनसनी मोनिका सिंह बत्रा
-

– शशिकांत सिंह

भोजपुरी वर्ल्ड की नई सनसनी है मोनिका सिंह बत्रा. मोनिका देहरादून की है और मुम्बई आते ही भोजपुरी वर्ल्ड ने उन्हें हाथों हाथ लिया. भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी के साथ मोनिका को बतौर नायिका पहला मौका मिला फिल्म ‘ऐलान बा’ में. इस फिल्म की सफलता के बाद मोनिका इन दिनों भोजपुरी वर्ल्ड में हॉट केक बनी हैं. देहरादून की इस बाला को भोजपुरी खूब आती है और सबसे खास बात यह है कि मोनिका भोजपुरी वर्ल्ड की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो एन.एस.डी. से हैं.

हिन्दी फिल्मों में मधुबाला और अमिताभ बच्चन को अपनी प्रेरणा माननेवाली मोनिका बत्रा को भोजपुरी सिनेमा जगत ने आकर्षित किया बिग बॉस में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन को देख कर. मोनिका की दिली तमन्ना है कि वह रवि किशन की नायिका बने. अब भोजपुरी में पूरी तरह रम चुकी मोनिका भोजपुरी सिनेमा को खूब पसंद करती हैं. वह कहती हैं भोजपुरी सिनेमा ने काफी तेजी से तरक्की किया है. बला की खूबसूरत मोनिका सिंह बत्रा का एक्शन में कोई जवाब नहीं है. उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा है. वे डांस में पर्दे पर बिजली गिराती हैं. डांस उन्होंने संतोष मास्टर से सीखा है.

मोनिका की आनेवाली फिल्मों में ‘गजब सीटी मारे सइयां पिछवाड़े’ तथा ‘सइंया अरब गइले ना’ को लेकर मोनिका काफी उत्साह में हैं. वो कहती हैं ये कमाल की फिल्में हैं. वैसे आपको बता दूं कि मोनिका ने हिन्दी फिल्म ‘एडमीशन ओपेन’ तथा ‘शक्ल पे मत जा’ के अलावा स्टार प्लस के धारावाहिक ‘हर घर कुछ कहता है’ तथा ‘घर एक सपना’ के अलावा ‘बड़का साहेब’ में भी मुख्य भूमिका निभाई थी. समय से पहले सेट पर पहुंच जानेवाली मोनिका बत्रा के बारे में अभी से कहा जा रहा है कि यह नई सनसनी एक दिन भोजपुरी वर्ल्ड में नम्बर वन पर पहुंचेगी.

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts