“मर्यादा मंगलसूत्र के” में पवन सिंह दिनेश यादव और ख्याती फिर साथ साथ
-

PawanSingh-in-maryada-mangalsutra-ke
भोजपुरी फिल्म मर्यादा मंगलसूत्र के में भोजपुरी के बड़े स्टार पवन सिंह और जाने माने युवा निर्देशक दिनेश यादव तथा हॉट बेबी ख्याती एक बार फिर साथ साथ जुड़ने जा रहे हैं. इससे पहले पवन सिंह और दिनेश यादव तथा ख्याती फिल्म ‘लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा’ में एक साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही एक बार फिर पवन सिंह और दिनेश यादव तथा ख्याती साथ साथ जुड़े हैं फिल्म ‘मर्यादा मंगलसूत्र के’ में.

‘मर्यादा मंगलसूत्र के’ का निर्माण निर्माता ख्याती और पवन सिंह कर रहे हैं क्रिस एक्जींप प्राईवेट लिमिटेड की ओर से. सहयोगी निर्माता मनोज टाईगर ने इसकी कहानी भी लिखी है. मारधाड़ निर्देशक बाजीराव, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, तथा गीतकार प्यारेलाल यादव और आजाद हैं.

पवन सिंह और ख्याती के साथ इस फिल्म में मनोज टाईगर, संजय पांडे, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, डांसिंग क्वीन सीमा सिंह, अयाज खान, अनुप अरोड़ा और उत्तम मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भुमिका है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts