‘विजय पथ -एगो जंग’ को है गणपति बाप्पा का आशीर्वाद
-

anand_mohanएस.एस फिल्म फैक्ट्री ने पिछले साल की तरह इस साल भी ७ दिन के गणपति की स्थापना की और आखिरी आरती और विसर्जन में अपनी आने वाली अगली प्रस्तुति ‘विजयपथ एगो जंग’ के गानों को बजा कर मुंबई के सड़को पर इस फिल्म का प्रचार-प्रसार किया और इस फिल्म के गानो पर ठुमके लगवाए. गणपति विसर्जन यात्रा में लोगो ने इन गानो पर खूब डांस किया.

विसर्जन के मौके पर भोजपुरी जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने आकर बाप्पा की पूजा की और आशीर्वाद लिया. इनमें आदित्य मोहन, सुदीप पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अविनाश शाही, अमरीश सिंह, धर्मेश मिश्रा, राम यादव ‘अहिरा’, गिरीश शर्मा, संजय वर्मा, त्रिपुरारी यादव, यशवंत कुमार, मोंटू झा, अर्चना सिंह, शिल्पी शुक्ला, डॉली यादव, विनोद मिश्रा, प्रोडूसर विजय यादव, रत्नेश तिवारी, किरण कांत वर्मा, सुनील प्रजापति और संजय भूषण पटियाला शामिल थे.

‘विजयपथ एगो जंग ‘ बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली है और इस फिल्म को गणपति बाप्पा का पूरा आशीर्वाद है और बाप्पा के आशीर्वाद से यह फिल्म सुपरहिट जाये इसकी हम कामना करते है.

हर एक किरदार में अपने आप को बखूबी ढाल लेने वाले चर्चित भोजपुरी अभिनेता आनंद मोहन ने पिछले दिनो ‘विजय पथ-एगो जंग की अपने हिस्से की डबिंग पूरा करा दिया है.


(संजय भूषण पटियाला, रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts