सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित हुईं नेहाश्री
-

NehaShreeAwarded
स्वभाव से मधुर और चाल से चंचल राजस्थानी क्वीन नेहाश्री को राजस्थानी फिल्म अवार्ड 2015 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा गया है.

इस अवार्ड समारोह का आयोजन 16 मई को दीप स्मृति आॅडिटोरियम, (टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कैम्पस, मानसरोवर, जयपुर) राजस्थान में आरयू-आर्यन इंटरटेन्मेंट द्वारा किया गया, जिसके प्रस्तुतकर्ता थे रियलवेबईस्टेट डाॅट काॅम.

नेहाश्री को राजस्थानी सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान एवं लगातार कई सुपरहिट राजस्थानी फिल्म देने के साथ साथ 2014 की फिल्म हुकुम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है.

इस अवसर पर नेहाश्री ने तहे दिल से अवार्ड समारोह आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया, साथ ही कहा कि आवार्ड राजस्थानी दर्शकों का प्यार और स्नेह के चलते ही उन्हें सफलता मिली है और उनकी फिल्मों को पसन्द किया जा रहा है.

इस आर एफ अवार्ड के विशाल मंच पर नेहाश्री ने पहली बार धमाकेदार डांस परफार्म भी किया. इस अवार्ड समारोह में राजस्थानी फिल्म जगत से कई बड़ी हस्तियों को अवार्ड दिया गया. फिल्म निर्देशक लखविन्दर सिंह, अभिनेता सुरेन्द्र पाल, सरोश खान सहित कई हस्तियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts