सास ननद भौजाई का भव्य मुहूर्त संपन्न
-

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म सास ननद भौजाई का भव्य मुहूर्त झारखंड के ऑड्रे हाउस में पारंपरिक तरीके से धूमधाम से किया गया. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी व वर्ल्डवाइड चैनल के तत्वावधान में निर्मित की जा रही बेटी से लेकर बहु एवं समाज की कुरीतियों को प्रदर्शित करने वाली यह फिल्म समाज में घटने वाली घटनाओं पर आधारित है. झारखंड फिल्म नीति के अंतर्गत झारखंड में बन रही काफी लोकप्रिय एवं पारिवारिक फ़िल्म का मुहूर्त पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा क्लैप देकर एवं गणेश भगवान की पूजा अर्चना करके किया गया. फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं तथा लेखक व निर्देशक मनोज नारायण हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार निसार खान, एन जी निरोला, स्वीटी खड्डा, राजा घोष, आकांक्षा दूबे, युवराज, निशा सिंह आदि हैं. मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक व निर्देशक मनोज नारायण सहित आलोक कुमार सीईओ खेलगांव, संजय कुमार आईपीआरडी, असिस्टेंट डायरेक्टर चंद्रा भंडारी, निवेदन चौधरी, संगीतकार श्याम देहाती, कैमरामैन राजू विक्रम थापा, फाईट मास्टर रोशन श्रेष्ठ, डांस मास्टर कविराज, प्रोडक्शन मैनेजर शांतनु सिन्हा, भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन आदि बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे. मौके पर उपस्थित सभी अतिथि गणों ने बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना की.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts