सोनपुर मेला में विनय आनन्द की गुलाब थियेटर
-

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार विनय आनन्द इन दिनों बिहार के सोनपुर मेला में व्यस्त हैं. विनय आनन्द जैसा व्यस्त कलाकार सोनपुर मेला में अपना गुलाब थियेटर चला रहा है. नहीं समझे ना आप. तो चलिए हम बताते हैं.

दरअसल विनय आनंद इन दिनों बिहार में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे है. विश्व प्रसिद्ध बिहार के इस सोनपुर मेला में विनय आनन्द जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं उसका नाम है ‘गुलाब थियेटर’. जी हां बिल्कुल लीक से हटकर बन रही है यह भोजपुरी फिल्म ‘गुलाब थियेटर’. इस फिल्म में विनय आनंद की नायिका हैं कल्पना शाह. फिल्म का निर्माण कर रहे हैं मेंहदी हसन जबकि निर्देशक हैं कमर हाजपुरी. पूरी तरह रोमांटिक लव स्टोरी वाली इस फिल्म ‘गुलाब थियेटर’ को लेकर विनय आनंद साफ कहते हैं आज तक ऐसी भोजपुरी फिल्म नहीं बनी है. काफी अच्छी फिल्म बन रही है ‘गुलाब थियेटर’. इस फिल्म की शूटिंग सोनपुर मेला के अलावा हाजीपुर में भी की जायेगी. इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार विनय आनंद तथा कल्पना शाह के अलावा विजय खरे तथा बृजेश त्रिपाठी की भी मुख्य भूमिका है. आखिर ‘गुलाब थियेटर’ किस तरह की फिल्म है इस पर विनय आनंद कहते हैं आप फिल्म को प्रदर्शित होने दीजिए तब खुद पत्ता खुल जाएगा. फिलहाल विनय आनंद साफ कहते हैं आप मुझसे हमेशा बेहतर फिल्म की उम्मीद करते हैं, इस बार भी आपको मैं ‘गुलाब थियेटर’ के रूप में एक अच्छी फिल्म देने जा रहा हूं.


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts