हल्दी कुमकुम के सेट पर मस्ती करती दिखीं चांदनी सिंह
-

म्युजिक वर्ल्ड की सनसनी और भोजपुरी फिल्मों की सबकी पसंदीदा नायिका चांदनी सिंह की सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग हिन्दी फिल्मों के किसी स्टार से कम नहीं है। अपने इन फैंस से जुड़ी रहने के लिए चांदनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई दे जाती हैं। वो अपने सोशल एकाउंट पर बेहद दिलचस्प पोस्ट के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

हाल ही में चांदनी सिंह नेएक ऐसी ही पोस्ट कर चचार्एं बटोरी हैं। उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। चांदनी सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। चांदनी सिंह ने यह वीडियो अपनी फिल्म हल्दी कुमकुम के सेट सेपोस्ट किया है जिसकी शुटिंग इन दिनों गुजरात में चल रही है। इस फिल्म में उनके नायक हैं रितेश पांडे और निर्देशक हैं धीरू यादव। इस फिल्म का निर्माण दीपक शाह कर रहे हैं। चादनी सिंह इस फिल्म में नायिका हैं। साथ में हैं भोजपुरी फिल्मों के जाने- माने खलनायक संजय पांडे।

इस फिल्म की शुटिंग कंप्लीट हो गयी है। परंपरागत साड़ी में चांदनी सिंह काफी क्यूट लग रही हैं। उनके साथ हैं फिल्म के नायक रितेश पांडे। चांदनी सिंह के कई फैन क्लब्स ने भी ये वीडियो साझा किया है। वीडियो में चांदनी सिंह की अदाओं पर उनके फैंस फिदा होते दिखाई दे रही हैं। यही कारण कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इससे पहले चांदनी सिंह का एक फोटोशूट खूब चर्चा में रहा था जिसमें वे चश्मा लगाए मजनू लुक में थीं।

(स्रोत – शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts