12 सितम्बर से “राउडी रानी” बिहार और झारखण्ड में होगी प्रदर्शित

RowdyRani-Poster6
जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित तथा प्रकाश चन्द्र ए राय कृत भोजपुरी फिल्म ‘राउडी रानी’ का 12 सितम्बर से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शन किया जायेगा. इस फिल्म में दर्शकों की पहली पसंद रानी चटर्जी खतरनाक स्टंट करते हुए नज़र आयेंगी. साथ ही अमरीश सिंह भी स्टंट एवं रोमांस करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. पहली बार रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का फुल टू धमाल कॉमेडी भी इस फिल्म में दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगा.

इस फिल्म के निर्माता – मधुवेंद्र पी राय हैं. कार्यकारी निर्माता – राजकुमार शुक्ला हैं. रानी चटर्जी, अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म – राउडी रानी का निर्देशन कुशल निर्देशक – इकबाल बक्श ने किया है. फिल्म के कथा व पटकथा – रमेश मिश्रा तथा पटकथा व संवाद – मनोज टाईगर ने लिखा है. फिल्म के संगीतकार – छोटे बाबा व आबिद जमाल हैं तथा गीतकार – विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव कवि हैं. छायांकन – दिनेश आर पटेल, नृत्य – दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ – अकबर शरीफ, संकलन – गुड्डु ज़ाफरी का है.

मुख्य कलाकार – रानी चटर्जी, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर, अभय कुमार, नेहा तिवारी, सोनू दूबे, लल्लन सिंह, सोनिया मिश्रा, शब्बीर कुरैशी, रत्नेश तिवारी, राहुल भिसे, शिवम, सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Recent Posts