5 सितंबर से “एक लैला तीन छैला” का प्रदर्शन बिहार और झारखण्ड में
-

1Laila3Chhaila
दर्शकों के लिए इनामों की बौछार के साथ 5 सितंबर से बिहार, झारखण्ड में प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ का प्रमोशन जोर शोर से किया जा रहा है। आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने म्यूजिक लॉन्चिंग के समय यह घोषणा किया है कि जितने भी दर्शक फिल्म देखने आयेंगे सबको टिकट के साथ लकी ड्रा कूपन दिया जायेगा। लकी ड्रा विजेता फर्स्ट प्राईज़ को नैनो कार तथा सेकंड प्राईज़ को मोटर साईकिल दिया जायेगा। इसके अलावा भी सैकड़ो इनाम दर्शको को दिए जाएंगे। निर्देशक शाद कुमार निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान करेगी।

इस फ़िल्म के निर्माता मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फ़िल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्ज़ापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर गौरांग सहा, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, कला निर्देशक प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन गोविन्द दूबे का है।

मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज़ शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts