खेसारी लाल और उनकी बेटी कृति यादव एक साथ फिल्म ‘दुलहिन गंगा पार के’ में
-

khesari-with-daughter-kruti
एक पिता के लिए यह काफी सौभाग्य की बात होती है की उसकी संतान उससे भी बढ़कर कुछ अच्छा करे और लोग उसकी तारीफ करे .इन दिनों फिल्म सुपरस्टार खेसारी लाल काफी गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि इन दिनों वे जिस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है उसी फिल्म में उनकी ७ साल की बेटी कृति यादव भी उनके साथ फिल्म में उनकी सह कलाकार के रूप में अभिनय कर रही है .ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन प्रा .ली के बैनर तले बन रही फिल्म ‘दुलहिन गंगा पार के ; की शूटिंग इन दिनों गुजरात के वडोदरा में की जा रही है .इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में है लेकिन फिल्म में कृति का किरदार भी काफी अहम् है ,फिल्म में खेसारी ,कृति के चाचा के किरदार में है और फिल्म में दोनों चाचा -भतीजी का स्नेह काफी प्यारे तरह से दर्शको के बिच लाया जा रहा है .

निर्माता अरविन्द आनंद और निर्देशक असलम शेख द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म में कृति द्वारा किये जा रहे अभिनय की काफी तारीफ़ की जा रही है ,फिल्म के सेट से आयी खबर से पता चला है की कृति फिल्म के हर एक सीन को इस तरह परफॉर्म कर रही है मानो कई सालो से अभिनय कर रही हो .अपने पापा खेसारी लाल के साथ अपनी पहली फिल्म कर रही कृति जितनी खुश है उतने ही खुश खेसारी लाल भी है 

(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts