खेसारी लाल मणि भट्टाचार्या पहली बार एक साथ फिल्म ‘जिला चंपारण’ में
-


भोजपुरी सिनेजगत के सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल और मणि भट्टाचार्या पहली बार एक साथ आनेवाली बहुचर्चित फिल्म ‘जिला चंपारण’ में नजर आऐंगे। दोनों की जोड़ी बहुत खूब सूरत लग रही है फिल्म में। यह फिल्म बन कर तैयार है और बहुत जल्द ही फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज़ किया जायेगा।
प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में खेसारी लाल यादव का किरदार काफी दमदार है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव दो दो सुंदरियों के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। जिसमें में एक नवोदित बंगाली बाला मणि भट्टाचार्या वहीं दूसरी बंगाली बाला मोहिनी घोष हैं।
फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद, निर्देशक लाल बाबू पंडित, लेखक मनोज कुशवाहा, संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार प्यारेलाल यादव तथा आजाद सिंह हैं। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन दर्शकों को देखने के लिये मिलेंगे।
खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में मणि भट्टाचार्या, मोहिनी घोष, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर,आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में है।


(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts