गुंजन पन्त को पवन सिंह ने कहा – चॉकलेट लागेलू
-

GunjanPant
मोहिनी मुस्कान वाली चंचल अभिनेत्री भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त ने हाल ही में भोजपुरी फ़िल्म सुहाग के लिए एक विशेष गीत पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ परफार्म किया है. इस गीत में पवन सिंह और गुंजन पन्त का मोहक नृत्य सिनेप्रेमियों को खूब मन लुभाने वाला है. फिल्म के इस गाने में पवन सिंह गुंजन पन्त से कहते हुए नज़र आएंगे कि चॉकलेट लागेलू.

पवन सिंह ने खुद कहा कि यह गीत उन्हें बेहद पसंद आया है. इस गाने में चिन्टू भी नज़र आयेंगे. गुंजन पन्त का ग्लैमरस अवतार भी इस फिल्म में नज़र आने वाला है जिसके लिए इन्होंने बहुत मेहनत किया है. गुंजन पन्त का अब तक का सबसे अलग लुक फ़िल्म सुहाग के इस गीत में दिखाई देगा.

गुंजन अपने चाहने वालों का बहुत ख्याल रखती हैं. इन्हें पता है इनके सिनेप्रेमी क्या चाहते हैं और उसी अनुरूप अपने आपको ढालने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं. फ़िल्म सुहाग के निर्माता और निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं.

इस फ़िल्म के अलावा गुंजन पन्त एक के बाद एक लगातार अच्छी अच्छी भोजपुरी फिल्मों के साथ अपने चाहने वालों से रूबरू होती रहेंगी और दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी. इनकी आने वाली फ़िल्म यादव पान भंडार, भईल तोहरा से प्यार, नहले पे दहला सहित कई फिल्में इस साल प्रदर्शित होने वाली हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts