‪‎दहशत की ‪शूटिंग करते वक्त बाल बाल बचे बालेश्वर सिंह
-

BaleshwarSingh-dahashat
खल अभिनेता बालेश्वर सिंह फिल्म दहशत की शूटिंग करते समय बाल बाल बच गये. इसे कुदरत का करिश्मा कहें या प्रबल इच्छा शक्ति पर बालेश्वर सिंह मौत के मुंह सुरक्षित निकल गये.

हुआ यूँ कि २१ जून को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म दहशत के कलाईमेक्स की शूटिंग के दौरान मुख्य खलनायक बालेश्वर सिंह को हीरो सत्येन्द्र सिंह द्वारा गोलियों से भूनकर मार डालने का दृश्य फिल्माया जा रहा था. नकली खून से सराबोर बालेश्वर सिंह का पूरा बदन गीला हो गया था. गोली लगने पर शरीर से खून बाहर निकलता हुआ दिखने के लिए इलेक्ट्रिक शॉट वाली खून की थैली उनके कपडे में सिलकर उसमे बिजली वाला तार बाहर निकाला हुआ था. फिल्म निर्देशक के एक्शन बोलते ही एक्सपर्ट ने ब्लड ब्लास्ट के तार शॉट किया मगर कपडे और शरीर गीला हुआ होने से बालेश्वर सिंह के पूरे बदन में करंट फ़ैल गया. अगर 10 सेकंड की भी देरी हो गयी होती तो आज बहुत बड़ी अनहोनी हो गयी होती. मगर भगवान का लाख लाख शुक्र है कि एक अच्छे और नेक इन्सान को बाल बाल बचा दिये.

जिगरबाज़ बालेश्वर सिंह करंट लगने के बावजूद अपने आपको काबू में रखकर सीन को पूरा भी किया.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts