दीवाना 2 के बाद फिर दिखा रिषभ कश्यप गोलू का जलवा मुंबई में
-

भोजपुरी सिनेमा जगत के मोस्ट हैंडसम एवं टैलेंटेड अभिनेता रिषभ कश्यप गोलू का जलवा भोजपुरी फिल्म दीवाना 2 के बाद एक बार फिर से मुंबई में प्रदर्शित फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा 2’ में देखने को मिला है। बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपने दमदार अभिनय प्रतिभा से घर बनाने वाले रिषभ कश्यप गोलू की हालिया रिलीज इस फिल्म ने बिहार में धमाल मचाने के बाद रिषभ कश्यप गोलू की फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा -2’ मुम्बई में धूम मचाई है। इस फिल्म के जरिये गोलू ने काफी तारीफे बटोरी हैं। भोजपुरी सिनेप्रेमी गोलू के अभिनय की भूरि भूरि प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। गोलू ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए यह साबित कर दिखाया है कि वे आने वाले दिनों में भोजपुरी सिनेमा के अग्रणी अभिनेताओं में अपना नाम शुमार करा लेंगे। आपको बता दें कि गोलू ने इससे पहले ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ और ‘दिवाना 2’ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। भोजपुरी सिनेप्रेमियों के चहेते गोलू की प्रदर्शित हुई फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा 2’ को भी काफी पसंद कर रहे हैं। रिषभ कश्यप गोलू भोजपुरी के दिग्गज निर्देशकों की फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। निर्देशक सुब्बा राव की फिल्म ‘सुनो ससुर जी’ जहां प्रदर्शन के लिए तैयार है, वहीं निरहुआ रिक्शावाला फेम निर्देशक दिनकर कपूर की फिल्म ‘राजा के रानी’ में दर्शक इस मोस्ट हैंडसम और टैलेंटेड अभिनेता के अभिनय का आनंद उठायेंगे। इसके साथ ही गोलू की कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली है। ‘तू ही तो मेरी जान है राधा-2’ की सफल प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि दर्शकों के दिलों में रिषभ कश्यप गोलू का जलवा बरकरार है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts