‘पागल प्रेमी’ बने अजीत आनंद
-

– संजय भूषण पटियाला


गायक से अभिनेता बने अजीत आनंद आज किसी परिचय के मोहताज नहीं. महुआ टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘बिहाने-बिहाने’ से रातों-रात चर्चित अजीत आनंद आज कई फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं. वह मूलतः बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम लगन’ बनकर तैयार है जिस फिल्म का निर्माण रमाकांत प्रसाद ने किया है.

‘पागल प्रेमी’ उनकी दूसरी फिल्म है जिसमें अजीत आनंद, एवं विनय आनंद पहली बार एक साथ पर्दे पर एक हिरोईन के साथ रोमांस करेंगें. एक हीरोईन के चक्कर में दो अभिनेता पागल हो गये है. वह अपना सारा कारोबार छोड़कर उससे प्यार करते हैं इसलिए उनका नाम पागल प्रेमी पड़ गया है. इस फिल्म का निर्माण छपरा के रहने वाले निर्माता नवीन कुमार सिंह ने किया है. तथा निर्देशन की कमान मनोज तिवारी अभिनित ‘यादव पान भण्डार’ के निर्देशक अजय कुमार ने किया है इस फिल्म में कुल आठ गाने काफी कर्णप्रिय एवं मनोरंजन से भरपूर है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है तथा अब इसे शीघ्र ही रिलीज किया जायेगा.

निर्माता नवीन कुमार सिंह, लेखक निर्देशक अजय कुमार, गीत राजेश मिश्रा, फणिदर राव और कृष्णा बेदर्दी, संगीत राजेश गुप्ता, छायांकन तांबन के, नृत्य एंथोनी, फाइट दिलीप यादव और नजीर शेख का है.

मुख्य कलाकार – अजीत आनंद, विनय आनंद, संगीता तिवारी, श्री कंकाणी, अनुप अरोरा, जय प्रकाश सिंह, राजेश अवस्थी, सुनीता सिंह, परितोष त्रिपाठी, सुमन कुमारी, अमित सिंह, पुष्पांजली, बाल गोविंद एवं संजय पाण्डेय है.

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts