बही पवन की बयार
-

वर्ष 2011 में भोजपुरी इंडस्ट्री में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की सफलता की बयार चली. इस वर्ष पवन सिंह की फिल्मों का जलवा रहा. पवन की इस वर्ष ‘ट्रक ड्राईवर’ सबसे बड़ी हिट फिल्म रही. राजकुमार पाण्डेय निर्मित-निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर व्यवसाय किया. पवन सिंह की रामाकांत प्रसाद निर्देशित ‘लड़ाईल अंखिया ए लौंडे राजा’ भी सुपरहिट रही. उनकी ‘इंसाफ’, ‘कर्तव्य’, ‘गुंडईराज’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इन फिल्मों में खास बात यह रही की इन फिल्मों में पवन सिंह की अभिनय व लुक की भी दर्शकों ने वाहवाही की. पवन की ‘तू जान हऊ हमार’ को महिलाओं ने काफी पसंद किया. 2011 में अपनी सफलता से पवन काफी खुश है. इस वर्ष पवन भोजपुरी इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ नायक रहे.


(स्रोत – प्रशांत निशांत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts