बिहार के बाद अब हथकड़ी मचायेगी मुंबई में हंगामा
-

Hathkadi-posters
बिहार में कामयाबी का झंडा गाड़ने के बाद अब जाने माने निर्देशक रवि सिंहा की जे.आर. फिल्म्स कंबाईन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म हथकड़ी मुंबई में भी इस दीवाली पर हंगामा मचाने आ रही है. बिहार में इस फिल्म की कामयाबी का आलम यह है कि यह फिल्म हरजगह हाउसफुल र्बोड के साथ चल रही है. बिहार के ६५ सिनेमाघरों में यह फिल्म चल रही है और अब यह फिल्म हथकड़ी इस दीवाली पर मुंबई के सभी बड़े सिनेमाघरों में प्रर्दशित होने जा रही है.

फिल्म की निर्माता रेखा सिंहा, प्रस्तुतकर्ता दीपक शाह, सहयोगी निर्माता हरीश (बाबू भाई) आ ओमप्रकाश डी शर्मा, कहानीकार राजन अग्रवाल, पटकथा लेखक राजन अग्रवाल और प्रेम कुशवाहा, संवाद लेखक मनोज कुशवाहा, कैमरामैन जहांगीर सय्यद, नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना, संगीतकार घुंघरू, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, जाहिद अख्तर, विभाकर पांडे और आजाद सिंह, तथा मारधाड़ निर्देशक हैं इकबाल सुलेमान.

कलाकारों में सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव के साथ ही अंजना सिंह नयी खोज स्वप्ना बनर्जी, चर्चित खलनायक नीरज यादव अहिरा, बालेश्वर सिंह , अयाज खान, धामा वर्मा ,अवधेश मि श्रा ,अमित शर्मा और बाबी डालिंर्ग की मुख्य भुमिका है. फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा सहित पुरी टीम को भरोसा है कि जिस तरह बिहार में इस फिल्म ने कामयाबी का झंडा गाड़ा है उसी तरह मुंबई में भी दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिलेगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts