बिहार में हथियार का प्रदर्शन आठ मई से
-

hathiyar-poster3
भोजपुरी की सबसे चर्चित फिल्म हथियार का प्रदर्शन आठ मई से बिहार में होने जा रहा है. राधा रामधारी प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म हथियार का निर्देशन किया है जाने माने निर्देशक जगदीश शर्मा ने . फिल्म के निर्माता हैं रामधारी सिंह. फिल्म की कहानी लिखी है संजय सुहाना ने. फिल्म को कैमरे में खुबसुरती से कैद किया है महेन्द्र बोरिचा ने जबकि संपादक हैं गुरुजंत सिंह. मारधाड़ निर्देशक हैं हीरा यादव. नृत्य रिकी गुप्ता का है. हथियार फिल्म के लाईन प्रोड्यूसर हैं हनीफ दीपा. और कला भाष्कर तिवारी का है और कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय. फिल्म के प्रचारक हैं शशिकांत सिंह . इस भोजपुरी फिल्म में विराज भट्ट के साथ साथ विशाल सिंह जहां नायक हैं वहीं इन दोनो नायकों की नायिकायें हैं रिंकू घोष और अपूर्वा विष्ट. साथ में हैं संजय पांडे, बृजेश त्रिपाठी, युगांत पांडे, पुष्पा वर्मा, जे.पी. सिंह,हीरा यादव, देव सिंहऔर अन्य. फिल्म हथियार समाज में प्रचलित मान्यताओं की बखिया उघेड़ती है और संवेदनशील तरीके से सच्चाई का पक्ष रखती है. अपने मजबूुत विषय की वजह से यह फिल्म हथियार आपको बांधे रखेगी ऐसा दावा निर्देशक जगदीश शर्मा का है. इस फिल्म से विशाल सिंह के रुप में रियल एक्शन किंग का आगमन हो रहा है. विशाल सिंह का एक्शन इतना जबरदस्त है कि जिसने भी विशाल सिंह का एक्शन देखा है सब यही कह रहे हैं कि विशाल सिंह एक्शन का बाप है. वे अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल भी जीतेंगे. इस फिल्म में दो दो एक्शन स्टार हैं . एक्शन किंग विराज भट्ट और विशाल सिंह का खतरनाक स्टंट फिल्म का एक और प्लस प्वाईंट हैं. एक से बढ़कर एक गीत संगीत से सजी इस फिल्म हथियार में आपको खुबसुरत लोकेशन, सटीक फोटोग्राफी और सधा हुआ निर्देशन एक साथ देखने को मिलेगा.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts